Headlines

Rudrapur: गदरपुर में दर्दनाक बस हादसा, नेपाल जा रही मैत्री बस पलटने से एक माह की मासूम समेत 9 घायल

Rudrapur: गदरपुर में दर्दनाक बस हादसा, नेपाल जा रही मैत्री बस पलटने से एक माह की मासूम समेत 9 घायल
शेयर करे-

Rudrapur: उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा गोपाल नगर तिराहे के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बस में चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 65 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के डांग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में एक माह की मासूम बच्ची नव्या सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के अनुसार, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल जया भूटा (40 वर्ष) निवासी काठमांडू और धनश्री नेपाल (36 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रुद्रपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद शेष यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बस संचालित करने वाली फर्म को सूचना दे दी गई है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल यातायात पूरी तरह सुचारू बना हुआ है और पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *