Headlines

Almora: प्रातःकाल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी, चाय पर चर्चा कर सरकार के कार्यों का लिया फीडबैक

Almora: प्रातःकाल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी, चाय पर चर्चा कर सरकार के कार्यों का लिया फीडबैक
शेयर करे-

Almora: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार प्रातःकाल भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा की और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को लेकर सीधे आम नागरिकों से फीडबैक लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार का आभार जताया और इसे जनता व शासन के बीच भरोसा मजबूत करने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सरकार और आमजन के बीच संवाद, सहभागिता और विश्वास को सशक्त कर रहा है। इस पहल के माध्यम से सरकार सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है तथा उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Almora

प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी मुलाकात कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों से मिले सकारात्मक फीडबैक को उन्होंने प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए उत्साहवर्धक बताया और कहा कि ऐसे अनुभव सरकार को जनहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *