Headlines

Almora: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि देने अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्मृति में बनेगा भव्य गेट

Almora: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि देने अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्मृति में बनेगा भव्य गेट
शेयर करे-

Almora: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के पांडेखोला स्थित आवास पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Haldwani
सीएम धामी ने शहीद लेफ्टिनेंट गोस्वामी के परिजनों को दी सांत्वना

धामी ने कहा कि देश के लिए शहादत देने वाले वीर कभी नहीं मरते, बल्कि अमर हो जाते हैं। उन्होंने घोषणा की कि अल्मोड़ा में किसी प्रमुख स्थान पर शहीद के नाम से एक भव्य स्मृति द्वार बनाया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा ले सके।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और उनकी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अल्मोड़ा लाया गया, जहां हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *