Headlines

Udham singh nagar: मुठभेड़ में पकड़े गए पेट्रोल पंप लुटेरे, एक डकैत घायल

Udham singh nagar: मुठभेड़ में पकड़े गए पेट्रोल पंप लुटेरे, एक डकैत घायल
शेयर करे-

Udham singh nagar: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और किच्छा में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। किच्छा और खटीमा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक डकैत के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने डकैतों के कब्जे से लूटी गई नकदी, दो तमंचे और एक चोरी की बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मौके का निरीक्षण किया और अस्पताल में घायल डकैत से पूछताछ की। इस डकैती में शामिल अन्य दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Udham singh nagar

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *