Headlines

Uttarakhand: कोटद्वार में खेल रहे दो बच्चों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Uttarakhand: कोटद्वार में खेल रहे दो बच्चों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
शेयर करे-

Uttarakhand: पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक वेडिंग प्वाइंट के भीतर घुस गई और वहां खेल रहे दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10 वर्षीय वंश चौहान की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लक्ष्य को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे और घमंडपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वेडिंग प्वाइंट के अंदर जा घुसी और दोनों बच्चों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बच्चों को संभाला और कार चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे में जान गंवाने वाला 10 वर्षीय वंश चौहान दुर्गापुरी निवासी संदीप कुमार का पुत्र था। वहीं घायल 12 वर्षीय लक्ष्य प्रदीप का बेटा है। लक्ष्य की हालत गंभीर होने के चलते उसे देहरादून रेफर किया गया है।

दर्दनाक हादसे के बाद घमंडपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *