Headlines

Bhimtal: उत्तराखंड के दुर्गम गांव को सड़क की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कालाआगर धुरा मोटर मार्ग का किया लोकार्पण

Bhimtal: उत्तराखंड के दुर्गम गांव को सड़क की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कालाआगर धुरा मोटर मार्ग का किया लोकार्पण
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा कालाआगर धुरा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग आखिरकार पूरी हो गई। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। वहीं किसानों को अपने कृषि उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे परिवहन पर होने वाला खर्च उनकी आय का बड़ा हिस्सा खत्म कर देता था।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को उन्होंने सड़क का लोकार्पण किया। सड़क बनने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन, कृषि उत्पादों के परिवहन और अन्य आवश्यक कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *