Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: देहरादून विकास पर मंथन, मुख्यमंत्री धामी से महापौर सौरभ थपलियाल की शिष्टाचार भेंट

Dehradun: देहरादून विकास पर मंथन, मुख्यमंत्री धामी से महापौर सौरभ थपलियाल की शिष्टाचार भेंट
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

महापौर ने शहर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निगम से संबंधित प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य स्तर पर सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए देहरादून के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *