Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों द्वारा खेल गतिविधियाँ अपनाना आवश्यक है। खेल जीवन में अनुशासन लाते हैं, तनाव कम करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।

शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों से खेल अवसंरचना और सुविधाओं में विस्तार हुआ है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *