Headlines

Haridwar: हरिद्वार में दिनदहाड़े फायरिंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला

Haridwar: हरिद्वार में दिनदहाड़े फायरिंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला
शेयर करे-

Haridwar: जमालपुर जियापोता मार्ग स्थित उषा टाउन के कार्यालय पर उस समय सनसनी फैल गई, जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने और मारपीट के कारण सचिन चौहान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाशों ने कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया और दोनों को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *