Headlines

Haridwar: हरिद्वार में एसीएमओ के चालक ने महिला मित्र की हत्या कर मचाई सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Haridwar: हरिद्वार में एसीएमओ के चालक ने महिला मित्र की हत्या कर मचाई सनसनी, आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haridwar: शहर में गुरुवार देर रात हुए एक जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। शिवलोक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय पिंकी, जो ब्यूटी पार्लर चलाती थी, मृत पाई गई। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह पांच बजे पुलिस को मिली।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि जिला अस्पताल में तैनात एसीएमओ के चालक मुकेश पुजारी ने ही पिंकी की हत्या की। आरोप है कि विवाद के चलते मुकेश ने पिंकी के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.वी. सिंह ने पुष्टि की कि मुकेश की स्थायी नियुक्ति है और फिलहाल वह एसीएमओ का चालक था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन भी सकते में है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या आपसी विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। आरोपी मुकेश पुजारी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रानीपुर कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *