Haridwar: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देहरादून से आई विजिलेंस टीम द्वारा की गई।
सूत्रों के अनुसार, जिला पूर्ति कार्यालय हरिद्वार में लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
फिलहाल विजिलेंस टीम जिला पूर्ति कार्यालय में ही मौजूद है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
