Headlines

Haridwar: संत सत्यमित्रानंद जी महाराज मूर्ति स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, कनखल आश्रम में लिया आशीर्वाद

Haridwar: संत सत्यमित्रानंद जी महाराज मूर्ति स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, कनखल आश्रम में लिया आशीर्वाद
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर देशभर से संतों और राजनेताओं का आगमन जारी है। कार्यक्रम समापन से एक दिन पूर्व गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समारोह में शामिल हुए।

समारोह के बाद कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में नेताओं का जमावड़ा लगा। यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वामी रामदेव के साथ पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों और स्वामी रामदेव ने आश्रम में लगभग आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वहीं समापन समारोह को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी प्रोटोकॉल कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।

शुक्रवार को होने वाले मूर्ति स्थापना समारोह के समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में देशभर से संत, श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *