Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Nainital: भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: भवाली क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उसकी संपत्ति के विरुद्ध भी जब्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 फरवरी 2026 को सीएचसी अस्पताल भवाली से कोतवाली भवाली को सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। सूचना मिलते ही भवाली पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में अभियुक्त साहिल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 तथा पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए 05 फरवरी 2026 को अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का फॉरेंसिक जांच, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की सतत निगरानी है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *