Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: एन.डी. तिवारी को भारत रत्न देने की उठी मांग, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार से किया आग्रह

Nainital: एन.डी. तिवारी को भारत रत्न देने की उठी मांग, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार से किया आग्रह
शेयर करे-

Nainital: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया है कि विकास पुरुष स्वर्गीय पं. नारायण दत्त तिवारी के जन्म शताब्दी वर्ष को राज्य स्तर पर समारोहपूर्वक मनाया जाए और उन्हें भारत रत्न देने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता चाहती है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखा जाए, जैसे पंतनगर और गढ़वाल विश्वविद्यालयों के नाम क्रमशः गोविंद बल्लभ पंत और हेमवंती नंदन बहुगुणा के नाम पर रखे गए हैं।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री रहे तिवारी जी का जन्मदिवस और पुण्यतिथि दोनों 18 अक्टूबर को हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस अवसर पर शताब्दी समारोह आयोजित कर तिवारी जी को भारत रत्न देने की औपचारिक संस्तुति की जाए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ऐसा करते हैं तो उनका नाम राज्य के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *