Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में सहकारिता वर्ष-2025 का सात दिवसीय भव्य मेला शुरू, सांसद अजय भट्ट व मंत्री धन सिंह रावत ने किया उद्घाटन

Haldwani: हल्द्वानी में सहकारिता वर्ष-2025 का सात दिवसीय भव्य मेला शुरू, सांसद अजय भट्ट व मंत्री धन सिंह रावत ने किया उद्घाटन
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय सहकारिता मेले का मंगलवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में सरकारी विभागों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों के कुल 150 स्टॉल लगाए गए हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सहकारिता मेलों का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना, किसानों-महिला समूहों को नई पहचान देना और स्थानीय उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड में बड़े परिवर्तन हुए हैं, रोजगार बढ़ा है और युवा-महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि—

  • 8000 करोड़ रुपये किसानों को 0% ब्याज पर ऋण दिया जा चुका है।
  • 8200 महिला समूहों को 5-5 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है।
  • राज्य में 2 लाख लखपति दीदी तैयार की गई हैं, और अब चार लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
  • वर्ष 2017 में 57 करोड़ घाटे में रहा विभाग आज 300 करोड़ लाभ में है।

उन्होंने घोषणा की कि जनवरी से राज्य में तीन नई योजनाएं शुरू होंगी—

  1. भारत यात्रा ऋण योजना – बुजुर्ग, महिला और युवा समूहों को 2 लाख तक ऋण।
  2. महिला स्वरोजगार ऋण योजना – 21,000 से 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी ऋण।
  3. अंत्योदय त्वरित ऋण योजना – फल-सब्जी एवं फड़ लगाने वाले परिवारों को 1% ब्याज पर अल्पकालिक ऋण।

मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कार्यक्रम में कुल 12 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए। सांस्कृतिक स्वागत आंचल कला केंद्र की टीम द्वारा किया गया।

Haldwani