Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: एसएसपी के निर्देश पर नैनीताल में सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था हाई-अलर्ट पर

Nainital: एसएसपी के निर्देश पर नैनीताल में सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था हाई-अलर्ट पर
शेयर करे-

Nainital: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी बैरियरों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर बड़े स्तर पर वाहन, व्यक्ति और सामान का सत्यापन किया जा रहा है।

राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में चेकिंग कार्यवाही जारी है। प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। दरोगा स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में टीमें लगातार मैदान में सक्रिय हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को हाई-इंटेंसिटी मोड पर रखा गया है। पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर तथा आधुनिक ऑटोमेटिक असलाहों से लैस हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण एवं सत्यापन पर विशेष फोकस किया गया है। बीडीएस और डॉग स्क्वाड की टीमें भी लगातार चैकिंग में लगी हुई हैं।

जनपद के चप्पे–चप्पे पर निगरानी बढ़ाई गई है। सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग हो रही है, जबकि शहर के भीतरी हिस्सों में पैदल गश्त बढ़ाई गई है। चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रवेश मार्गों पर पुलिस की तैनाती और मजबूत कर दी गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की कड़ी नज़र रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सभी वाहन चालक और नागरिक आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *