Headlines

Nainital: चारखेत में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज़, आयुक्त दीपक रावत बोले “ऐसे आयोजनों से पर्यटन को मिलेगी नई पहचान”

Nainital: चारखेत में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज़, आयुक्त दीपक रावत बोले “ऐसे आयोजनों से पर्यटन को मिलेगी नई पहचान”
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हो गया। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और प्रख्यात साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

15 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव में देश-विदेश के लेखक, रचनाकार, विचारक और फिल्मकार भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में साहित्य, संस्कृति और पर्यटन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही चारखेत जैसे सुंदर पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से स्थानीय लोगों और युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखकों और विचारकों से संवाद करने का अवसर मिलेगा, जिससे साहित्य, लेखन और विचार के क्षेत्र में नई प्रेरणा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखक और फिल्मकार इंद्रजीत पंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राजुला-मालूशाही फिल्म से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

फेस्टिवल में देश-विदेश से आए कई लेखक, साहित्यकार, विचारक और फिल्मकार मौजूद रहे तथा विभिन्न सत्रों में साहित्य, सिनेमा और संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *