Headlines

Nainital: नैनीताल में 2 और 3 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर

Nainital: नैनीताल में 2 और 3 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर
शेयर करे-

Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जनपद में 2 और 3 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और मोटर मार्ग बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कार्मिकों के साथ 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिले, परगना और विकासखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन (IRS) प्रणाली के नामित अधिकारी अपने मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे, जबकि तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *