Headlines

Nainital: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई को रहेंगे बंद

Nainital: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई को रहेंगे बंद
शेयर करे-

Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 20 जुलाई 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद नैनीताल के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने बताया कि जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार, 20 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *