Nainital: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत बुधवार सांय नैनीताल में आयोजित श्री माँ नंदा सुनंदा महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने नैयना देवी मंदिर में सांयकालीन आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और मेले का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि नंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल नगर का वातावरण अद्भुत और दर्शनीय हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव को मानसखंड से भी जोड़ा गया है, जिससे इसकी सांस्कृतिक महत्ता और अधिक बढ़ जाती है।
आयुक्त ने कहा कि नगर की व्यवस्था साल-दर-साल बेहतर हो रही है और नगर को और सुदृढ़ बनाने के लिए पार्किंग, ड्रेनेज और कूड़ा निस्तारण जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने महोत्सव को और भव्य एवं सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील भी की।

Chief Editor, Aaj Khabar

