Headlines

Nainital: नैनीताल में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई लोकतंत्र की शपथ

Nainital: नैनीताल में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई लोकतंत्र की शपथ
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देते हुए पुलिस विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने तथा लोकतांत्रिक परंपराओं की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का आयोजन डी.एस.ए. मैदान में किया गया, जहां उपस्थित पुलिस कर्मियों को यह शपथ दिलाई गई कि वे धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, एसपी/क्षेत्राधिकारी भवाली-लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद के सभी थानों एवं फायर स्टेशनों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई गई, जिससे लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता को और मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *