Headlines

Nainital: नैनीताल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, 3 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

Nainital: नैनीताल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, 3 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी के चलते नैनीताल जिले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बुधवार, 3 सितंबर 2025 को अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और सभी आंगनबाड़ी केंद्र इस दिन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी विद्यालय या संस्था द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *