Headlines

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय में 27 सितम्बर को होंगे छात्र संघ चुनाव, कैंपस में बढ़ी सरगर्मियां

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय में 27 सितम्बर को होंगे छात्र संघ चुनाव, कैंपस में बढ़ी सरगर्मियां
शेयर करे-

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति को लेकर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चुनावी तारीख घोषित हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि छात्र संघ चुनाव 27 सितम्बर 2025 को आयोजित किए जाएंगे।

यह निर्णय कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सामूहिक बैठक में लिया गया। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, परिसर निदेशक, चीफ प्रोक्टर और कुलसचिव ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किए।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर में पहले से ही सितम्बर माह में छात्र संघ चुनाव का प्रावधान किया गया था। तिथि घोषित होने के साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठन तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराए जाएंगे।

नैनीताल परिसर से लेकर प्रदेशभर के महाविद्यालयों तक छात्र राजनीति का यह महासमर अब सबकी निगाहों का केंद्र बन गया है।