Udham singh nagar: आईजी कुमाऊँ रेंज एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 17 दिसम्बर 2025 की देर सायं थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोपहरिया में संचालित अवैध क्लीनिकों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
पहली कार्रवाई के तहत ग्राम दोपहरिया स्थित साईं ब्यूटी पार्लर के पास संचालित एक अवैध क्लीनिक से 960 कैप्सूल SPASMO (Dicyclomine HCL, Tramadol HCL एवं Acetaminophen) तथा 7700 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam) बरामद की गईं। क्लीनिक स्वामी हर प्रसाद पुत्र मोहन लाल कोई भी वैध क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके विरुद्ध NDPS Act 1985 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई में उसी क्षेत्र के एक अन्य अवैध क्लीनिक से 3552 कैप्सूल SPASMO, जिनके बैच नंबर एवं मैन्युफैक्चरिंग तिथि काले मार्कर से मिटाई गई थी, तथा 580 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam) बरामद की गईं। क्लीनिक स्वामी पूरन लाल पुत्र टीका राम भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके विरुद्ध NDPS Act 1985 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
कुल बरामदगी
दोनों कार्रवाइयों में कुल 4512 कैप्सूल SPASMO एवं 8280 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam) बरामद की गईं।
इस संयुक्त कार्रवाई में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधमसिंहनगर नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, पूजा जोशी, पूजा रानी, हर्षिता, SOTF टीम के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलभट्टा पुलिस टीम उपस्थित रही।

Chief Editor, Aaj Khabar
